फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after tripal talaq husband paste photos on wall

तीन तलाक देकर पति ने दीवार पर चस्पा कर दिए पत्नी के फोटो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
after tripal talaq husband paste photos on wall
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उसके फोटो दीवारों पर चस्पा कर उन पर मोबाइल नंबर भी लिख दिया है। जिससे महिला का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी मझोला क्षेत्र के ही एक अन्य मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। एक दिन महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप है कि एक दिन पति रास्ते में मिल गया और उसने उस पर तेजाब फेंक दिया। वह बाल-बाल बच गई। 15 फरवरी को पति उसके घर आया और तीन तलाक देकर चला गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पति ने उसके फोटो दीवारों पर चस्पा कर दिए हैं। जिन पर महिला का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। बिना पहचान के नंबरों से कॉल आने पर वह परेशान हो गई है। उसका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। एसएसपी चौधरी ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed