{"_id":"66c6938008dfbeaf7501956e","slug":"after-the-uproar-by-the-students-the-result-of-the-students-of-hindu-college-was-revised-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-462651-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्रों के बवाल के बाद हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों का परिणाम संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्रों के बवाल के बाद हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों का परिणाम संशोधित
विज्ञापन
मुरादाबाद।
हिंदू कॉलेज में विद्यार्थियों के बावल के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय ने परिणाम संशोधित कर दिया है। परिणाम में देरी से करीब चार सौ विद्यार्थी प्रभावित हैं। इन विद्यार्थियों के परास्नातक में दाखिला के पंजीकरण के लिए 22 अगस्त को आखिरी तारीख है। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि विश्वविद्यालय से पंजीकरण में तारीख बढ़ोतरी का अनुरोध गया है।
बीए-बीएससी के करीब चार सौ विद्यार्थियों का परिणाम पेंडिंग होने की वजह से मंगलवार को हिंदू कॉलेज में विद्यार्थियों ने हंगामा किया था। कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन हुआ था। विद्यार्थियों का आरोप था कि भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में माइनर पेपर के रूप में इंडस्टि्रयल ट्रेनिंग रिसर्च सर्वे रिपोर्ट के अंक विश्वविद्यालय भेजे जाने थे, लेकिन हिंदू कॉलेज की ओर से आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर नहीं चढ़ाए थे। इसकी वजह से उनका परिणाम रुक गया था। परिणाम सुधरवाने के लिए विद्यार्थियों ने छह अगस्त और मंगलवार को प्रदर्शन किया था। घटना के बाद हरकत में आए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बुधवार को संशोधित परिणाम जारी कर दिया। लेकिन अब इन विद्यार्थियों को परास्नातक में दाखिला के लिए आवेदन करने को सिर्फ एक दिन का ही समय मिल रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि प्राचार्य हिंदू कॉलेज से परास्नातक में पंजीकरण की अंतिम तारीख में बढ़वाने की मांग की है।
केजीके कॉलेज के विद्यार्थियों का रुक गया परिणाम
केजीके कॉलेज के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है, जबकि विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों का परिणाम आठ अगस्त को जारी किया था। विद्यार्थियों का कहना है कि जिन छात्रों का वोकेशनल विषय एमएस ऑफिस है, उनके परिणाम पर एफ लिखा आ रहा है, जबकि उनकी वोकेशनल विषय की परीक्षा ही नहीं हुई थी। उनकी अंक तालिका पर फेल या पास के बजाय परिणाम पेंडिंग दिखाई दे रहा है। इसको लेकर प्राचार्य से मुलाकात की है। मामले को 12 दिन बीतने के बाद भी परिणाम संशोधित नहीं हो सका है। मामले में प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी का कहना है कि विद्यार्थियों के अंक विश्वविद्यालय भेज दिए गए हैं। विश्वविद्यालय में और कॉलेज में सिपाही भर्ती परीक्षा का केंद्र है। इसकी वजह से परिणाम संशोधन में देरी हो रही है। विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनका अगले सेमेस्टर में दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
- अब तक विश्वविद्यालय स्तर पर 30 हजार तीन सौ विद्यार्थियों ने परास्नातक में दाखिला के लिए आवेदन किया है। 150 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ आवदेन करने के लिए 22 अगस्त आखिरी तारीख है। अभी अंतिम तारीख बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। बुधवार को ही इस संबंध में कुछ फैसला हो सकता है।
प्रो. अमित कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय