फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After the end of Ramlila, the corporation sent a generator without oil.

Moradabad News: रामलीला खत्म होने के बाद निगम ने भेजा बिना तेल का जेनरेटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
After the end of Ramlila, the corporation sent a generator without oil.
मुरादाबाद। प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट की रामलीला में रविवार को रावण दहन किया गया। इसके बाद नगर निगम को जेनरेटर भेजने की बात याद आई। पदाधिकारियों ने जेनरेटर लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से रामलीला के लिए जेनरेटर न भेजने की वजह से रामलीला कमेटी की ओर से तीन अक्टूबर को मंचन रुकवा दिया था और धरने पर बैठ गए थे। पदाधिकारियों का आरोप था कि नगर निगम रामलीला को जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है। पदाधिकारियों ने नगर निगम का वर्ष 2021 का वह आदेश भी प्रस्तुत किया था, जिसमें रामलीला को 25 केवीए का जेनरेटर उपलब्ध करवाया गया था।
विज्ञापन

दो दिन तक धरना देने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पदाधिकारियों ने अपने पास से जेनरेटर की व्यवस्था कर मंचन शुरू करवाने का निर्णय लिया था। इसके बाद कलाकार नगर निगम के विरोध में काली पट्टी बांधकर मंचन कर रहे थे। समिति अध्यक्ष यथार्थ किशोर का कहना है कि रविवार को रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया और पुतला दहन किया गया। इसके बाद नगर निगम ने बिना तेल का जनरेटर भेजा है। इसी वजह से हमने जनरेटर लेने से इन्कार कर दिया। वहीं नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई जेनरेटर नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed