{"_id":"577df12a4f1c1b72027fbdc4","slug":"after-the-death-power-department-arrived-ht","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद जागा बिजली महकमा, एचटी लाइन ठीक करने पहुंचे कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के बाद जागा बिजली महकमा, एचटी लाइन ठीक करने पहुंचे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत के बाद बिजली विभाग नींद से जागा है। विभाग के कर्मचारी बुधवार को लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर पहुंचे और उन्होंने नीचे लटकी लाइन को ठीक किया। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन इस घटना से आक्रोशित है और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। भनक लगते ही बिजली विभाग के अफसरों ने टीम भेजकर हाईटेंशन लाइन ठीक करा दी है। ताकि वह वह कार्रवाई से बच सकें।
कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी और विशाल रोड लाइंस इंडिया के मालिक सुरेेंद्र चड्डा के इकलौते बेटे हिमांशु चढ्डा की करेंट लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका कंटेनर लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर खराब हो गया था। ट्रक ड्राइवर हरपाल सूचना देकर हिमांशु बुलाया था।
हिमांशु ड्राइवर सीट के पास से कंटेनर को धक्का दे रहा था। इसी दौरान कंटेनर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करेंट लगने से हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी। मुरादाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर टी चतुर्वेदी ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन मानकों से बहुत नीचे लटक रही थी।
विज्ञापन
मानकों के अनुसार एचटी लाइन को 20 फीट ऊंचा होना चाहिए। लेकिन जहां हादसा हुआ वहां तार 11 फीट ऊंचा भी नहीं था। इस विभाग की घोर लापरवाही मानते हुए एसोसिएशन विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।