फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After the death of five people in Roza, the railway administration woke up and closed 16 illegal routes.

Moradabad News: रोजा में पांच लोगों की माैत के बाद जागा रेल प्रशासन, 16 अवैध रास्ते बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
After the death of five people in Roza, the railway administration woke up and closed 16 illegal routes.
रोजा में बंद कराए अवैध रास्ते को देखने जाते डीआरएम राजकुमार सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक
मुरादाबाद/रोजा। 24 दिसंबर को रोजा में ट्रेन की टक्कर से एक ही परिवार के पांच लोगों की माैत होने के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे 16 अवैध रास्ते बंद किए गए हैं, जहां से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इन क्रॉसिंग पर आरपीएफ भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

चार्ज लेने के बाद पहली बार रविवार को डीआरएम राजकुमार सिंह रोजा पहुंचे और उन्होंने पुराने पावर केबिन के पास घटना स्थल का मुआयना किया। यहां 24 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पार करते समय गरीब रथ एक्सप्रेस की टक्कर से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां रेलवे प्रशासन द्वारा कई रास्तों को बंद किया गया है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहां लोगों ने कहा कि कुछ ऐसा रास्ता निकाला जाए, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित न हो और दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। डीआरएम ने शिकायत पर कमेटी गठित कर दी। कमेटी यह जांच करेगी कि क्या लोगों के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता है। जांच के बाद कमेटी रिपोर्ट डीआरएम को देगी।
विज्ञापन

00

वित्त मंत्री खन्ना और शाहजहांपुर सांसद ने पूछा स्टेशन का हाल
रोजा का निरीक्षण पूरा करने के बाद डीआरएम व अन्य अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे और स्थानीय सांसद अरुण सागर से मुलाकात की। उन्होंने शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत के तहत चल रहे विकास कार्यों की गति धीमी बताई। इस पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और मई 2026 तक कार्य पूरा होने का आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद के साथ डीआरएम वापस रोजा पहुंचे, वहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी पहुंच गए। लोगों के आवागमन के रास्तों को बंद करने पर भी मंत्री और सांसद ने समाधान के लिए कहा। खन्ना ने कहा कि आम रास्ता बंद होने से लोग कहां से निकल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
हादसे की चल रही जांच : डीआरएम

रोजा। डीआरएम राजकुमार सिंह ने कहा कि रोजा में हुए हादसे की जांच चल रही है। पूरे मामले का अध्ययन किया जा रहा है। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए रेलवे के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बताया कि मंडल में 16 अवैध रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया गया है। आरपीएफ को रेलवे क्रॉसिंग पार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे फाटक के किनारे अवैध रास्ते भी चिह्नित किए गए हैं। संवाद

रोजा में बंद कराए अवैध रास्ते को देखने जाते डीआरएम राजकुमार सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में बंद कराए अवैध रास्ते को देखने जाते डीआरएम राजकुमार सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed