फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After taking charge new DM Moradabad inspected district hospital and enquired about condition of patients

Moradabad: दवा और खाना मिलता है.. डॉक्टर देखने आते हैं या नहीं, डीएम ने मरीजों से पूछा तो अफसर हक्के-बक्के

Fri, 28 Jun 2024 11:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:16 AM IST
सार

मुरादाबाद के नए डीएम अनुज कुमार सिंह ने चार्ज लेने के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में सीलन देखकर उन्होंने अधिकारियों को इसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद मरीजों से कई चीजों के बारे में जाना। 

विज्ञापन
After taking charge new DM Moradabad inspected district hospital and enquired about condition of patients
जिलाधिकारी अनुज सिंह जिला अस्पताल का दौरा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के नवागत डीएम अनुज कुमार सिंह चार्ज लेने के चंद घंटे बाद ही जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। वीरवार दोपहर 1:55 बजे डीएम पहुंचे तो तमाम कर्मचारी हक्के बक्के रह गए। जिला अस्पताल को भी 10 मिनट पहले ही डीएम के निरीक्षण की सूचना मिली थीं।

विज्ञापन


डीएम ने ओपीडी की ओर से होते हुए इमरजेंसी, सर्जरी वार्ड का मुआयना किया। सभी वार्ड में मरीजों के लिए एसी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी की दीवार पर सीलन देखकर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को मरम्मत कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन


एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने उन्हें बताया कि पुताई कराने के लिए बजट नहीं मिला है। मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था लेकिन बजट नहीं मिला। इस पर डीएम ने फौरन एक संस्था के सहयोग से जिला अस्पताल में सीलन व एसी आदि कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया है। डीएम ने सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों से बात भी की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि समय से दवा व खाना मिलता है या नहीं, डॉक्टर देखने आते हैं या नहीं।

मरीजों से संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण में डीएम के साथ सीडीओ सुमित यादव, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

खुलवाकर देखे सिरींज के बॉक्स
डीएम ने अस्पताल में वेस्ट मैनेजमेंट का भी जायजा लिया। उन्होंने देखा कि बायोमेडिकल वेस्ट व अन्य सामग्री इधर उधर तो नहीं फेंकी जा रही है। मरीजों की दवाओं के बॉक्स व सिरींज आदि भी खुलवाकर देखे। मरीजों के बेड के पास उनके 24 घंटे का प्रोटोकॉल लिखने के लिए कहा।

जो दवाएं उन्हें दी जा रही हैं, उसकी जानकारी रजिस्टर में भरने के लिए कहा गया। दवाओं की उपलब्धता व रखरखाव ठीक पाया गया। दो वार्डों का निरीक्षण करने के बाद डीएम लौट गए। उन्होंने सीलन व चादरों के अलावा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक बताईं।

महिला अस्पताल का स्टाफ अलर्ट
जिला अस्पताल में मुआयने के दौरान महिला अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ अलर्ट हो गया। उन्हें लगा कि डीएम जिला अस्पताल से निकलकर सीधे वहीं पहुंचेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएमएस डॉ. निर्मला पाठक ने बताया कि हमारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।

आज नहीं तो कल जिलाधिकारी का निरीक्षण होना ही है। साफ सफाई, मरीजों को दवा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सामान्य दिनों में भी यह किया जाता है।

जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में इमरजेंसी व एक वार्ड में छिटपुट खामियां मिली हैं। दीवारों पर सीलन है। इसे ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। बाकी काम सही पाया गया। जो खामियां संज्ञान में आएंगी उन्हें दूर कराया जाएगा। - अनुज कुमार सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed