फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after seven years moorkh sammelan organize again

सात साल बाद फिर सजेगा मूर्खाधिराज के सिर ताज

Mon, 06 Mar 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
after seven years moorkh sammelan organize again
holi
होली पर शहर में सात साल पहले बुद्धिजीवी वर्ग का महामूर्ख सम्मेलन होता था, जिसमें जिलाधिकारी, एसपी, कमिश्नर, डीआईजी बतौर मुख्य अतिथि बुलाए जाते थे। सम्मेलन होलिका दहन के दिन होता था।
विज्ञापन


सम्मेलन इस कदर प्रसिद्ध हुआ कि होली पर यह सम्मेलन पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना गया, लेकिन सात साल से यह सम्मेलन नहीं हो रहा है। इस वर्ष महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और एक बार फिर मूर्खाधिराज के सिर ताज सजेगा। 
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य आयोजक महाराजा हरिश्चंद्र कालेज के पूर्व प्रबंधक डॉ. विश्व अवतार जैमिनी के पुत्र व कालेज के वर्तमान प्रबंधक काव्य सौरभ रस्तोगी ने इस वर्ष यह सम्मेलन करने की घोषणा की है। रस्तोगी ने बताया कि होली का यह सम्मेलन लोगों को पूरे साल याद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामूर्ख सम्मेलन की शुरुआत महाराजा हरिश्चंद्र कालेज के पूर्व प्रबंधक डा. विश्व अवतार जैमिनी और उनके साथी एडवोकेट शैलेंद्र जौहरी, एडवोकेट एके सिंघल, के गुप्ता, रमेश पहलवान ने 1994 में की थी, लेकिन 2007 में जैमिनी के अस्वस्थ हो जाने और दो सदस्यों की मृत्यु हो जाने के बाद सम्मेलन का आयोजन बंद हो गया।  


मूर्खोंं के सम्मेलन में गधे की आरती भी होती थी। आरती में मूर्ख लोग गाते थे, ‘जय गर्दभ देवा, स्वामी जय जय गर्दभ देवा। भार-बोझ दुनिया का सारा हर लेवा, जस गर्दभ देवा...’। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed