फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after remour sutt down shops

फैली अफवाह तो बंद होने लगी दुकानें, पसर गया सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
after remour sutt down shops
मुरादाबाद। विहिप की भगवा यात्रा के दौरान नगर कोतवाली के पास तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने के विरोध पर दो पक्ष के बीच नोकझोंक और हंगामे के बाद पथराव की अफवाह फैली तो आनन फानन में दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। गुरहट्टी रोड और बुध बाजार समेत कोतवाली के आसपास नौ बजे तक गुलजार रहने वाले इस बाजार में शाम सात बजे के बाद से ही सन्नाटा सा पसरा नजर आने लगा।
विज्ञापन

कोतवाली से गुरहट्टी रोड पर कई दुकानें सराफ की हैं। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों व मिठाई आदि की। एक दुकानदार ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनके सामने की दुकान के मालिक ने अपनी दुकान का शटर बंद कर रहा था। उसके साथ उसके पड़ोसी दुकानदार भी। जानकारी की तो पास खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कोतवाली के पास पथराव की घटना बताई जा रही है। इस लिए वह भी दुकान बंद कर रहा है। कमोवेश यही स्थिति बुधबाजार व टाउनहाल के आसपास की अन्य दुकानों की रही। यही नहीं गलियों में चाय आदि की दुकानें भी बंद हो गईं। आधा घंटे के अंदर बाजार में लगभग सन्नाटा पसर गया। हालांकि पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही कि कहीं कोई बात नहीं है। लेकिन इसके बाद भी अधिकांश लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed