फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after murder of young body thrown in plot

युवक की हत्या कर प्लाट में फेंका युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
after murder of young body thrown in plot
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक खून बह जाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कटघर के भदौरा में खाली प्लॉट में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना मिलने पर सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून से सना सरिया और मिट्टी के नमूने लिए । थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। अधिक खून बह जाने की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed