फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After killing her half-brother, the girl got married with her lover in Noida.

सौतेले भाई की हत्या कराने के बाद युवती ने प्रेमी संग नोएडा में की शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
After killing her half-brother, the girl got married with her lover in Noida.
मुरादाबाद। सुपारी देकर सौतेले भाई की हत्या करने की आरोपी युवती और उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने हत्या कराने के बाद नोएडा पहुंचकर मंदिर में शादी कर ली थी। युवती ने बताया कि उसका सौतेला भाई प्रेमी से शादी नहीं करने दे रहा था। इसके अलावा युवती की नजर भाई के मकान पर भी थी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग रामगंगा कालोनी निवासी गगन उर्फ गौतम (28) 13 जुलाई 2021 से लापता था। एक अगस्त को उसके पिता ओमप्रकाश ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस में शिकायत पहुंचने के बाद से गगन की सौतेली बहन नंदनी और उसका प्रेमी प्रदीप गायब था। मुगलपुरा पुलिस ने मंगलवार को गगन की प्रेमिका ममता और बहन के प्रेमी का दोस्त वीरू उर्फ हरीश निवासी जयंतीपुर, थाना मझोला को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने जयंतीपुर के नाले से गगन उर्फ गौतम का शव बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नंदनी अपने प्रेमी प्रदीप से शादी करना चाहती थी, जबकि गगन उर्फ गौतम इसका विरोध कर रहा था। इसी कारण नंदनी ने प्रदीप के साथ मिलकर गगन की हत्या करने की साजिश रची थी। इस साजिश में नंदनी ने अपनी सहेली और भाई की प्रेमिका ममता को भी शामिल कर लिया था। जिसके लिए ममता को पचास हजार रुपये दिए थे। ममता के कॉल करने पर गगन मझोला थाना क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास पहुंचा था। जहां पर नंदनी का प्रेमी प्रदीप और उसका दोस्त वीरू मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गगन को कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी थी। जिसके बाद गगन बेहोश हो गया था। इसके बाद प्रदीप और उसके साथी वीरू को गगन से बाइक से जयंतीपुर ले गए और यहां खाली प्लाट में बैठकर गगन को खूब शराब पिलाई। जिससे वह नशे में धुत हो गया। इसके बाद गगन की गला घोंटकर हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में फरार चल रही गौतम की सौतेली बहन नंदनी और उसके प्रेमी प्रदीप गुरुवार को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। नंदनी और प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नोएडा में एक मंदिर में शादी कर ली थी। गुरुवार जब वो नोएडा से मुरादाबाद पहुंचे तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
अखबार में खबर पढ़कर रिश्तेदार से किया संपर्क
मुरादाबाद। एक अगस्त को गगन उर्फ गौतम के गायब होने की सूचना मुगलपुरा थाने में दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की तो नंदनी और उसका प्रेमी भाग गए थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी राजस्थान गए हैं। पुलिस की एक टीम राजस्थान भेजी गई, मगर आरोपी राजस्थान नहीं पहुुंचे थे। दो दिन पहले हत्याकांड का खुलासा होने पर अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी। आरोपियों ने नोएडा में अखबार में खबर पढ़ ली थी। इसके बाद आरोपियों ने एक रिश्तेदार को संपर्क किया। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने उस रिश्तेदार से कॉल कराई कि अब यहां कोई दिक्कत नहीं आएगी। पुलिस से बात हो गई है। अब पुलिस परेशान नहीं करेगी। जैसे ही दोनों आरोपी रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

इस तरह खुला था हत्याकांड का राज
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गगन अपनी पत्नी राधा के साथ ससुराल में मौजूद था। 13 जुलाई को ममता ने उसे कॉल कर बुला लिया था। तब गगन पत्नी से घर जाने की बात कहकर वहां से आ गया था, लेकिन घर नहीं लौटा था। अब पत्नी राधा घर पहुंची तो उसे गगन नहीं मिला। उसने नंदनी से पूछताछ की। तब नंदनी भी राधा के साथ गगन को ढूंढने का नाटक करने लगी थी। नंदनी ने खुद को फंसता देख अपने पिता को पूरी कहानी बता दी थी। पिता ने इस मामले की सूचना मुगलपुरा थाना पुलिस को दी। इसी बीच आरोपी नंदनी और उसका प्रेमी प्रदीप फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed