{"_id":"607367d88ebc3ee63a17b9e1","slug":"after-hard-work-bsp-could-decide-candidates-in-only-12-wards-city-news-mbd386032139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के 12 वार्डो पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के 12 वार्डो पर समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के सभी 39 वार्डों पर अपने समर्थित उम्मीदवार उतारने का दावा करने वाली बसपा ने काफी मशक्कत के बाद रविवार रात सिर्फ 12 उम्मीदवार तय कर पाई। अभी 27 वार्डों के लिए प्रत्याशियों का चयन नहीं हो सका है। कुछ वार्ड में कई दावेदार सामने आने से पार्टी असमंजस की स्थिति में है।
बसपा नेता शुरू से ही दावा करते आ रहे हैं कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य पद के सभी 39 वार्ड में समर्थित प्रत्याशी उतारेगी। लेकिन कई वार्ड में पार्टी का समर्थन पाने को कई दावेदार सामने आ गए हैं। ऐसे में प्रत्याशी तय करने में पार्टी नेताओं को पसीने छूट रहे हैं। यही वजह है कि रविवार रात पार्टी पदाधिकारियों ने 12 वार्डों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूूची जारी कर पाए। बसपा के मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह द्वारा प्रत्याशियों की सूची भेजी गई है। इसमें एक प्रपत्र पर प्रत्याशी के नाम हैं जबकि दूसरे अलग पेज पर बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद़्दीन राईन, मुख्य सेक्टर प्रभारी नगीना सांसद गिरीश चंद्र, मुख्य सेक्टर प्रभारी जितेंद्र प्रधान योगेशवर सिंह, सुनील भारती, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश आदि पदाधिकारियों के नाम और हस्ताक्षर हैं। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि इन 12 वार्ड में बसपा के छोटे पदाधिकारी और आम कार्यकर्ताओं को तर्जी दी गई है, जो पार्टी के लिए लग्न से जुटे हैं। जल्द ही पार्टी बाकीवार्ड में जल्द ही प्रत्याशी तय कर अंतिम सूची जारी करेगी।
ये हैं बारह वार्डों के बसपा समर्थित प्रत्याशी
पार्टी ने वार्ड 23 में पार्टी के पूर्व सचिव हाजी रफी की पत्नी महजबी और वार्ड पांच में पार्टी ने डिलारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली की पत्नी नसरीन फातमा को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड दो से रिंकी सैनी, वार्ड 6 से शाहवेज अली, वार्ड 10 से हाजी आरीक अली अंसारी, वार्ड 12 से योगेश चौधरी, वार्ड 13 से इसरार नबी, वार्ड 16 से महराज चौधरी, वार्ड 19 से फुरकान अल्वी, वार्ड 20 से चांद बाबू, वार्ड 22 से शानेरब उर्फ शानू, वार्ड 29 से ओमप्रकाश सिंह बसपा समर्थित उम्मीदवार हैं