{"_id":"62d06d554953344b631f7ec3","slug":"after-five-days-deadbody-of-student-found-city-news-mbd43462180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद 45 किलोमीटर दूर मिला इंटर के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद 45 किलोमीटर दूर मिला इंटर के छात्र का शव
विज्ञापन
मुरादबाद। कटघर थानाक्षेत्र में दोस्त को बचाने के प्रयास में रामगंगा नदी में बहे इंटर के छात्र का शव बृहस्परिवार को मिल गया। पांच दिन बाद उसका शव करीब 45 किलोमीटर दूर रामपुर के सैफनी क्षेत्र में रामगंगा नदी में मिला है। रामपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी रामपुर पहुंच गए हैं।
कटघर के गोविंद नगर निवासी इंटर का छात्र केशव मोहल्ले के अन्य किशोरों के साथ रविवार को रामगंगा नदी में नहाने गया था। सभी दोस्त रेलवे पुल के पास रामगंगा नदी में नहा रहे थे। विशेष नाम का किशोर नहाते समय पानी के बहाव में बहने लगा था। केशव ने विशेष को पानी के बहाव से बचाकर किनारे पर कर दिया था, केशव तेज बहाव के साथ बहने लगा था। उसने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया। केशव व उसके साथियों ने मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई उनकी मदद को आगे नहीं आया था, इसी बीच केशव पानी के तेज बहाव के साथ बहता चला गया था। लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
बृहस्पतिवार को रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव के ग्रामीणों ने रामगंगा नदी किनारे एक शव को उतराता हुआ देखा था। उन्होंने इसकी सूचना सैफनी थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कटघर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कटघर थाने की पुलिस और किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान केशव (16) के रूप में की। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दस जुलाई को रामगंगा नदी में बहे छात्र का शव सैफनी क्षेत्र में मिला है।