फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After a month the temperature crosses 40, the weather is expected to change from today

एक माह बाद तापमान 40 के पार, आज से मौसम बदलने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
After a month the temperature crosses 40, the weather is expected to change from today
मुरादाबाद। एक माह बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। शहरवासी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। जून माह के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना है कि तीन और चार जुलाई को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। हवा चलने से वातावरण में नमी बढ़ सकती है। इसके कारण तीन जुलाई को 17 मिलीमीटर और चार जुलाई को 29 मिली मीटर बारिश का अनुमान है। यह मानसून का दूसरा चरण है। बंगाल की खाड़ी में अब कम दवाब का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। रात का तापमान बढ़ने से उमस बढ़ रही है। वातावरण जब ज्यादा गर्म होगा तो बारिश की संभावनाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

गुरुवार को उमस और भीषण गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। अब दिन में बैचेनी के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से सुकून नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वातावरण में नमी 86 फीसदी थी, जो शाम को 75 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed