{"_id":"62153afd4d9abb6d53465631","slug":"after-24-years-of-marriage-the-husband-gave-triple-talaq-to-the-woman-city-news-mbd419658576","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 24 साल बाद पति ने महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 24 साल बाद पति ने महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया है और मुझे और मेरे बच्चे को घर से निकालकर दूसरी पत्नी को घर में रखना चाहता है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला ने बताया कि 24 साल पहले उसका निकाह हुआ है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति तरह तरह की यातनाएं दे रहा है। तंग आकर महिला ने विरोध शुरू किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीन तलाक देकर दूसरी महिला से निकाह करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले पति पड़ोसी को साथ लेकर बिहार चला गया। वहां से आरोपी पति दूसरी महिला से निकाह कर लिया और उसे मुरादाबाद ले आया। यहां आरोपी ने दूसरी पत्नी को किराये का मकान दिला दिया। आरोप है कि 11 जनवरी को पति घर आया और उसने महिला से कहा कि वह दूसरी पत्नी को भी इसी घर में रखेगा।
महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला और उसके बच्चों को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने महिला को तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।