फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 11 years on June 18, the monsoon brought 129 mm of rain in two days

11 साल बाद 18 जून को आए मानसून ने दो दिन में कराई 129 मिमी बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
After 11 years on June 18, the monsoon brought 129 mm of rain in two days
जेल रोड़ पर बारिस के जलभराव से गुजरते लोग - फोटो : CITY
मुरादाबाद। 11 साल बाद मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह पहले 18 जून को आया है। इससे पहले 2010 में 18 जून को मानसून आया था। वर्ष 2013 में मानसून 20 जून को आया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मानसून समय से एक सप्ताह पहले मुरादाबाद आ गया है। मुरादाबाद में मानसून के पहुंचने का समय 25 जून है।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे 129.8 मिली मीटर बारिश हुई है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून एक सप्ताह पहले आ गया है। पहले चरण में अच्छी बारिश होती है। इसलिए लगातार दो-तीन दिन बारिश हुई है। शनिवार को 92.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। रविवार को 50 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। सोमवार को बूंदाबांदी की स्थिति रहेगी और उसके बाद मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान में आगामी दिनों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर मानसून 17 जून की रात में ही आ गया था और मैदानी क्षेत्रों में 18 जून को मानसून की बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में दो दिन के लिए मानसून ठहर गया था, लेकिन 16 जून को बंगाल की खाड़ी में दोबारा से कम दबाव का क्षेत्र बन गया था। उसके कारण मानसून ने दोबारा गति पकड़ी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस सीजन में सामान्य बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
बार-बार बने हैं कम दबाव के क्षेत्र
डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मई माह में दो बार चक्रवात बने थे और अब तक बंगाल की खाड़ी में करीब दस बार कम दबाव के क्षेत्र बन चुके हैं। इनके कारण मई माह में सामान्य से चार गुना बारिश हुई है। मई में औसत बारिश 40 मिलीमीटर है, जबकि मुरादाबाद में 136 मिलीमीटर बारिश हुई है। यही वजह है कि इस वर्ष मानसून समय से एक सप्ताह पहले आ गया है। मुरादाबाद में सामान्य बारिश करीब एक हजार मिलीमीटर होती है।
जून के अंतिम सप्ताह में फिर से बारिश के आसार हैं, क्योंकि पहले चरण के बाद मानसून कमजोर पड़ जाता है और दो-तीन दिन बार फिर सक्रिय होता है। जुलाई में तीन सौ से चार सौ मिलीमीटर, अगस्त में 255 और सितंबर में 155 के आसपास औसत बारिश होती है। जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होनी है। जून में 135 मिलीमीटर औसत बारिश की संभावना है। अब तक करीब 50 मिलीमीटर हो चुकी है।

शनिवार को 92.6 मिलीमीटर बरसा पानी
शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम छह बजे तक कुल 129.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को 37.2 मिमी और शनिवार को 92.6 मिली मीटर बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बारिश ही नहीं थमी। कभी रिमझिम तो कभी मध्यम बारिश होती रही। दिन में दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूरब से पश्चिम दिशा में हवा चली। सुबह के समय वातावरण में नमी सौ फीसदी और शाम को 98 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed