फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Affection from a beloved teacher was evident in the voting queue.

Moradabad News: वोटिंग की कतार में दिखा प्रिय शिक्षक का प्यार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Affection from a beloved teacher was evident in the voting queue.
मुरादाबाद। अमर उजाला और जिज्ञासा हॉस्पिटल की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 के तहत शहर के सात स्कूलों में वोटिंग करवाई गई। मतदान के लिए कतारों में लगे विद्यार्थियों की नजरों में अपने प्रिय शिक्षक के लिए प्यार और सम्मान देखने को मिला।
विज्ञापन

अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका रस्तोगी ने कहा कि इस अनूठी पहल से विद्यार्थी लोकतंत्र का महत्व तो सीखते ही हैं, साथ ही अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान के भाव भी प्रदर्शित करते हैं। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि ठाकुर ने कहा कि अभी तक विद्यार्थी मतदान की प्रक्रिया को विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर सीखते थे। लेकिन आज उन्होंने इस प्रक्रिया का खुद अनुभव भी किया है। डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह का कहना है कि मतदान का यह पल विद्यार्थियों को जीवनभर याद रहने वाला है। पीएमएस स्कूल के प्रिंसिपल मैथ्यू पी एलिनचेरिल ने कहा कि जो विद्यार्थी पिछले वर्ष तक अपने साथियों को मतदान करते देखे थे, आज उन्होंने खुद वोट दिया। गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सचिन घावरी ने कहा कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व को समझाने का यह बहुत सरल और सहज तरीका है। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेणुका जोयल ने कहा कि अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। मतदान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। भारत इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल सुहासिनी सिंह ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा रही मतदान प्रक्रिया से विद्यार्थियों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed