फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocates will now vote in the Bar election on August 13.

Moradabad News: अब 13 अगस्त को बार चुनाव में मतदान करेंगे अधिवक्ता

Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Advocates will now vote in the Bar election on August 13.
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ की नई कार्यकारिणी के लिए अब 12 के स्थान पर 13 अगस्त को मतदान कराया जाएगा। चुनाव समिति/एल्डर कमेटी ने 11 अगस्त को सावन माह की महाशिवरात्रि और 12 अगस्त को सावन की अमावस्या होने के कारण मतदान की तिथि में संशोधन किया है।
विज्ञापन




बुधवार को चुनाव समिति/एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि बार की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम भी घोषित किया गया था। जिसमें मतदान की तिथि 12 अगस्त रखी गई थी, लेकिन 11 अगस्त को सावन माह की महाशिवरात्रि और 12 को अमावस्या होने के कारण कुछ अधिवक्ता हरिद्वार से गंगाजल लेने और स्नान करने के लिए जाएंगे। जिस कारण अब मतदान 12 के स्थान पर 13 अगस्त को कराया जाएगा। बाकी पूरा चुनावी कार्यक्रम पूर्व की भांति ही यथावत रहेगा। इस अवसर पर चुनाव समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, कोमल सिंह, सदस्य सुगम पंवार, दीप सिंह बिश्नोई, संजीव कुमार बिश्नोई, अजब सिंह सैनी, शहाबुद्दीन, मरगूब अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed