Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocates should become the voice for the rights of the public: Information Commissioner

जनता के अधिकारों की आवाज बनें अधिवक्ता: सूचना आयुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Advocates should become the voice for the rights of the public: Information Commissioner
मुरादाबाद। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के दो दिवसीय 15वें उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्था में सुधार और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता जनता के अधिकारों की आवाज बनें।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के एसपी गुप्ता भवन स्थित निर्मित पहलवान सिंह विश्नोई स्मृति सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मेलन से पहले अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राज्य अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार ने की। इस दौरान दिवंगत पहलवान सिंह विश्नोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, नए अधिवक्ताओं को पांच साल तक 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिलाने और महिला अधिवक्ताओं को सम्मानजनक स्थान व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष कर रही है। सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों को दिमागी नक्सल कहकर जनता का ध्यान जन सरोकारों के मुद्दों से भटका रही है। अधिवक्ता जनता के अधिकारों की आवाज बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वैज्ञानिक एवं कवि डॉ. गौहर रजा ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना नागरिकों का अधिकार है। इस दौरान रेखा सिंह, ओपी शर्मा, ब्रजवीर सिंह, राजकुमार गुर्जर, सुशील कुमार विश्नोई और अब्दुल जब्बार खान ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता और महासचिव कपिल गुप्ता भी मौजूद रहे और ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed