{"_id":"61eaff3433412d380068b1b4","slug":"advocates-furious-over-the-closure-of-the-way-of-the-collectorate-uproar-city-news-mbd4166967144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के रास्ते बंद होने पर भड़के अधिवक्ता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के रास्ते बंद होने पर भड़के अधिवक्ता, हंगामा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में विधानसभा चुनाव के नामांकन के कारण सुरक्षा के लिहाजा से कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग बंद दिए गए। ऐसे में अधिवक्ताओं के चेंबरों में जाने का रास्ता भी बंद हो गया। सुबह अपने चेंबर पहुंचे अधिवक्ताओं को बैरियर पर रोका जाने लगा तो वह बिफर पड़े। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता होने के बाद अधिवक्ताओं को आईडी दिखाकर प्रवेश देने की अनुमति दे दी गई।
विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार से पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुरादाबाद में ही कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त दिए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके आने जाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया था। शुक्रवार की सुबह जब वकील अपने चेंबर के लिए आए तो उन्हें भी रोक दिया गया। इस बात को लेकर अधिवक्ता व पुलिस कर्मियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायात अशोक कुमार, एएसपी सागर जैन, सीओ कोतवाली अलोक अग्रहरि समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उधर, बार अध्यक्ष आदेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी भी आ गए। पुलिस अफसरों और बार पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें तय हुआ कि आईडी कार्ड दिखाने के बाद अधिवक्ताओं को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद मामला शांत हो गया।
बैरियर पर विरोध कर रहे अधिवक्ताओं की पुलिस कर्मियों से काफी बहसबाजी हुई। अधिवक्ताओं का कहना था कि उनके चैंबर से ही उनकी रोजी रोटी चलती है। नामांकन का काम 28 जनवरी तक चलेगा, तो क्या 28 जनवरी तक उनके चेंबर बंद रहेंगे। उनके क्लाइंट कैसे आएंगे। वे प्रत्याशियों के शपथपत्र कैसे बनाएंगे। शपथपत्र नहीं बनेगा तो नई सरकार कैसे बनेगी।