फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   administration will build ambedkar park wall

आम सहमति से हल हुआ आम्बेडकर पार्क की दीवार तोड़ने क़ा मामला, रास्ता निकालकर दीवार का निर्माण कराएगा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
administration will build ambedkar park wall
पाकबड़ा। मझोला थाना के पास मनोहरपुर गांव में स्थापित की जा रही कृषि रक्षा इकाई में आने-जाने के लिए रास्ता बनाने के लिए गुरुवार शाम प्रशासन ने आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ दी थी। इसके बाद यहां पर विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह भारी संख्या में ग्रामीण पार्क पर जुटे। स्थिति को भांपते हुए एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गए। आम सहमति से रास्ता निकाल कर दीवार और कमरा बनाने की सहमति के बाद मामला समाप्त हो गया। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी के साथ पहुंची तहसील की टीम ने रास्ता बनाने के लिए आंबेडकर पार्क की दीवार और एक कमरे को गिरा दिया था। उसके साथ ही पास की एक बिल्डर अरकान हुसैन की दीवार भी तोड़ दी थी। आंबेडकर पार्क दीवार टूटने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। जहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध करने लगे और हंगामा किया। इसके बाद प्रशासन की टीम वापस लौट गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के जुटने की सूचना एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से वार्ता से शुरू कर दी। काफी देर की वार्ता के बाद एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन आंबेडकर पार्क की दीवार और कमरे को बना कर देगा। सड़क को भी प्रशासन बनाकर देगा। गांव निवासी चंदन सिंह, परमाल सिंह, चमन सिंह, महर चंद्र, प्रेम किशोर, प्रेम चंद्र सैनी, सजंय सिंह, शेर सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीणों ने आम सहमति के साथ प्रशासन को सड़क बनाने की अनुमति दे दी है। हलका लेखपाल ने बताया की ग्रामीणों के साथ वार्ता करके आम सहमति बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed