{"_id":"661067331bcce5d9aa020ae4","slug":"administration-freed-13-bonded-laborers-from-brick-kiln-moradabad-news-c-204-1-chn1002-109061-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रशासन ने ईंट भट्ठे से 13 बंधुआ मजदूराें को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रशासन ने ईंट भट्ठे से 13 बंधुआ मजदूराें को मुक्त कराया
Sat, 06 Apr 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर छह माह से बंधक बने 13 मजदूरों को तहसील प्रशासन पुलिस की मदद से शुक्रवार को मुक्त कराया है। जिसमें छह बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ित मजदूर की शिकायत पर अनुसूचित जाति आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को कार्रवाई का आदेश दिया।
मजदूर धनारी और बदायूं जनपद के रहने वाले हैं। राजा का मझोला स्थित एवन ईंट भट्ठा का मालिक खलील अहमद धनारी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा और बदायूं के करियामई गांव से आए 13 मजदूरों को बंधक बनाकर छह माह से काम करा रहा था। मजदूरों ने घर जाने का प्रयास किया, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक ने उन्हें जबरन रोक लिया। मजदूरों का आरोप है कि उनको मजदूरी नहीं दी जाती थी। जिसकी शिकायत गौरीपुरा की महिला मजदूर विजय लक्ष्मी ने अनुसूचित जाति आयाेग में की। आयोग ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मजदूरों को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया। शुक्रवार को श्रम उपाआयुक्त विनोद कुमार शर्मा और चंदौसी नायाब तहसीलदार दीपक जुनैल पुलिस टीम के साथ ईंट- भट्ठे पर पहुंच गए। मजदूरों को ईंट भट्ठा संचालक की गिरफ्तार से मुक्त कराकर घर भेज दिया गया। यहां भट्ठा स्वामी ने ठेकेदार पर एडवांस लेने और मजदूरों को बीच बीच में दिहाड़ी देने की बात कही, वहीं मजदूराे ने एडवांस देने की बात से इनकार किया है। एडवांस को लेकर भट्ठा स्वामी कोई साक्ष्य भी नहीं दे पाया। मजदूरों को भट्ठे पर उनका ही एक परिचित ठेकेदार लाया था, जो मौके से फरार हो गया था।