फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Administration and health alert to protect children from the third wave of corona

तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Administration and health alert to protect children from the third wave of corona
मुरादाबाद। जिले में कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में कोविड एल टू अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि बच्चों को संक्रमण से बचाना प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के पिछले 10 दिनों में नए केसों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन विशेषज्ञों ने तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की है। विशेषज्ञों ने 15 साल तक के बच्चों के लिए खतरा बताया है, लेकिन मुरादाबाद में मार्च 2020 से अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो नवजात शिशु से 20 वर्ष तक के अब तक करीब पांच हजार बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें से सिर्फ दो की मौत हुई है। 13 अप्रैल को डबल फाटक निवासी 12 वर्षीय बालिका ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया था और 13 सितंबर 2020 को डिडोरा निवासी एक किशोरी और 17 वर्षीय युवती की मौत हुई थी।
विज्ञापन

एक मई से 20 मई 2021 तक लगभग 410 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ डीके प्रेमी ने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार के निर्देशन में निजी अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक की है। सभी अस्पतालों में आईसीयू आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। बीमार बच्चों के चिह्नीकरण करने और निर्धारित दरों पर जांच और उचित उपचार करने को कहा है। एल टू अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें 20 आईसीयू बेड होंगे और दस वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed