फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Adila murder case: Blood sample collected from mother for DNA test.Adila murder case: Blood sample collected from mother for DNA test.

अदीला हत्याकांड : डीएनए जांच को मां के ब्लड से सैंपल लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Adila murder case: Blood sample collected from mother for DNA test.Adila murder case: Blood sample collected from mother for DNA test.
मुरादाबाद। हरिद्वार के मंगलौर में मिला शव अदीला का था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सोमवार को पुलिस ने अदीला की मां के ब्लड से सैंपल लिए हैं। मंगलवार को सैंपल हरिद्वार भेजे जाएंगे। कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी अदीला 29 जून को प्रयागराज से फ्लाइट से दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद वह लापता हो गई थी। अदीला की मां ने 17 जुलाई को कटघर के देवापुर निवासी गुलफाम अली और इसके भाई कुरबान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि दोनों भाइयों ने उसकी बेटी को अगवा कर गायब कर दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी गुलफाम ने एक जुलाई को रामपुर में जानलेवा हमले के मामले में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ की थी। जिसमें उसने बताया कि उसने गोली मारकर अदीला की हत्या कर लाश हरिद्वार के रुड़की में नदी में फेंक दी है। चार जुलाई को हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र में नदी में एक युवती का शव मिला था। जिसका पुलिस ने अज्ञात में ही अंतिम संस्कार करा दिया था। फोटो देखकर अदीला की मां ने मृतक की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी लेकिन इसी शव के फोटो देखकर हरिद्वार की एक अन्य युवती के परिवार के लोगों ने अपनी बेटी के रूप में की थी। इसके बाद मामला उलझ गया था। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में अदीला की मां के ब्लड के सैंपल लिए गए हैं। हरिद्वार में मिले शव के पहले से ही डीएनए सैंपल सुरक्षित हैं और थार में मिले ब्लड के सैंपल भी पहले ही लिए जा चुके हैं। मंगलवार को सैंपल जांच के लिए हरिद्वार भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed