{"_id":"5fa1bfe78ebc3e1a264448a1","slug":"adg-bareilly-inspection-in-double-murder-case-moradabad-city-news-mbd368345294","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर : एडीजी ने किया घटनास्थल का मुआयना, बोले, पुलिस खुलासे के बेहद करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर : एडीजी ने किया घटनास्थल का मुआयना, बोले, पुलिस खुलासे के बेहद करीब
विज्ञापन
मुरादाबाद के किसरौल दीवाना खाना में पिता नजारत बेटी समरीन हत्याकांड मामले में जांच पड़ताल करने ?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। एडीजी अविनाश चंद्र मंगलवार शाम किसरौल दीवान खाना में पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों संग उन्होंने हर एक पहलू पर चर्चा की। अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि पुलिस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के बेहद करीब है। कड़ी से कड़ी जोड़ना बाकी है। संदिग्ध लोगों से ही पूछताछ के बाद अहम सुराग हाथ लग चुके हैं।
नागफनी के किसरौल दीवान खाना मोहल्ले में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल और उसकी बेटी समरीन की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है। मंगलवार शाम अमरोहा के नौगांवा सादात उपचुनाव मतदान के बूथों का निरीक्षण कर बरेली लौट रहे एडीजी अविनाश चंद्र मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को साथ लेकर दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण। उन्होंने एक एक पहलू पर पुलिस अफसरों से चर्चा की। उन्होंने अब तक हुई जांच पड़ताल की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करेगी।
समरीन के अलावा भी एक और युवती से निकाह करना चाहता था युवक
मुरादाबाद। पुलिस की जांच पड़ताल में एक नया तथ्य सामने आया है। समरीन से जिस युवक ने निकाह किया था वह एक और युवती से निकाह करना चाहता था। इस निकाह के लिए समरीन राजी थी या नहीं इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल पाई है। ढाई माह पहले ही समरीन ने एक युवक से निकाह किया था। इस निकाह की बात अभी छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को जानकारी हुई है कि युवक ने समरीन से कहा था कि वह एक और युवती से निकाह करेगा। उसका कहना था कि एक निकाह वह अपने मां बाप की मर्जी से करेगी।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर से पुलिस कर रही पूछताछ
मुरादाबाद। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नागफनी क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस नजारत हुसैन की कॉल डिटेल के जरिये प्रॉपर्टी डीलर तक पहुंची है। ये प्रॉपर्टी डीलर नागफनी क्षेत्र में ही रहता है। शुक्रवार की रात नजारत हुसैन और प्रॉपर्टी डीलर के बीच एक मकान के सौदे को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी।