फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Additional police force will be deployed in sensitive areas, surveillance will be done through drone cameras: DIG

संवदेनशील क्षेत्रों में होगा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी : डीआईजी

Thu, 11 Jul 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 11 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Additional police force will be deployed in sensitive areas, surveillance will be done through drone cameras: DIG
अमरोहा। डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। संवदेनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती व ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम डीआईजी ने कांवड़ यात्रा व मोहर्रम सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर जारी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के मुख्य स्थानों व चौराहों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराएं। कांवड़ियों के आने-जाने के मार्ग पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतें। कहा कि कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस बिना अनुमति नहीं निकलना चाहिए। धर्मगुरुओं के साथ ही संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक अवश्य करें। कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन प्लान पर सख्ती से पालन कराया जाए। इसके बाद अपराध की समीक्षा करते हुए हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, दुष्कर्म आदि में दर्ज मुकदमों को लेकर हिदायत दी। कहा कि अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई लगातार जारी रखें। चर्चित व गंभीर प्रकरणों में न्यायालयों में मजबूत पैरवी करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएं। इस दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, सभी सर्किल सीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed