फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Addictive groom vomits during Jayamal then bride breaks marriage

अमरोहाः नशेड़ी दूल्हे को जयमाल के वक्त आई उल्टी तो दुल्हन शादी से पलटी 

Sun, 23 Feb 2020 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Addictive groom vomits during Jayamal then bride breaks marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जयमाला के समय नशेड़ी दूल्हे को अचानक खून की उल्टी आ गई। आनन-फानन में उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए। चिकित्सक ने बताया कि दूल्हा नशा करता है। 

विज्ञापन


इस बात पर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। वर पक्ष की ओर से काफी मान-मनौव्वल की गई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। आखिरकार बरात बैरंग लौटी।

मामला शुक्रवार की रात का है। नगर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति की बेटी की बरात मुरादाबाद से आई थी। लड़का सरकारी विभाग में नौकर था। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। 
विज्ञापन


जयमाला के समय दूल्हा स्टेज पर बैठा था। बराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। दुल्हन जैसे ही वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत ही उसे नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने उसका परीक्षण किया। डाक्टर ने बताया कि दूल्हा नशे का आदी है। लगातार नशा करने की वजह से खून की उल्टी हुई है। उपचार के बाद दूल्हा फिर विवाह स्थल पर होटल में पहुंचा। तब तक दुल्हन को सारी जानकारी मिल चुकी थी। उसने विवाह से साफ इनकार कर दिया। 

दूल्हा पक्ष ने काफी सफाई दी लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। रात भर पंचायत चली। शनिवार को भी शाम तक समझौते का प्रयास दोनों पक्षों के बीच चलता रहा। लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed