फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Actress Sonakshi Sinha's lawyer submits High Court order to appear in court

Moradabad News: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के वकील ने हाईकोर्ट का आदेश किया अदालत में पेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Actress Sonakshi Sinha's lawyer submits High Court order to appear in court
मुरादाबाद। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मुकदमे में बुधवार को अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में सुनवाई की गई। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के वकील ने हाईकोर्ट का आदेश पेश किया गया। जिसके सत्यापन के आदेश अदालत ने जारी किए ।
विज्ञापन

कटघर के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से एक कार्यक्रम के लिए समय मांगा था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था लेकिन अंत समय में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इस मामले में कटघर में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में कदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रावली अदालत में पेश हुई। वादी के वकील पी के गोस्वामी और आशुतोष त्यागी ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा के अभिषेक सिन्हा, एडगर, मालिका पंजाबी और धूमिल ठक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट पिछली तारीख जारी कर दिए गए थे और सोनाक्षी सिन्हा को आदेशित किया गया था कि यदि उनके पास उच्च न्यायालय का कोई आदेश हो तो वह अदालत के सामने पेश करें। बुधवार को सोनाक्षी सिन्हा के वकील अनुराग भटनागर ने उच्च न्यायालय का आदेश अदालत में पेश किया। अदालत ने आदेश के सत्यापन करने के आदेश जारी किए हैं साथ ही सुनवाई के लिए 30 अगस्त लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed