{"_id":"649b4085895f7a7c330c7b85","slug":"actress-jayaprada-did-not-reach-to-give-statement-now-hearing-will-be-held-on-july-6-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-186632-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बयान देने नहीं पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा, अब छह जुलाई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बयान देने नहीं पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा, अब छह जुलाई को होगी सुनवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा मंगलवार को बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंचीं। जिस कारण केस में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में छह जुलाई को सुनवाई होगी।
2019 लोकसभा के परिणाम की घोषणा होने के बाद कटघर थाना क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे। आरोप है कि इस कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। अदालत ने जयाप्रदा को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था, लेकिन मंगलवार को जयाप्रदा बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई का कहना है कि अब इस मामले में छह जुलाई को सुनवाई होगी।