फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Actress Jayaprada did not appear in court, hearing postponed

Moradabad News: अभिनेत्री जयाप्रदा नहीं हुईं कोर्ट में हाजिर, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Actress Jayaprada did not appear in court, hearing postponed
मुरादाबाद। आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बृहस्पतिवार को रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। जिस कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो पाई। उनके वकील ने अदालत में मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करते हुए समय की मांग। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई लगा दी है।
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम में जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में की गई। इस मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन उनके अधिवक्ता अभिषेक भटनागर द्वारा जयाप्रदा का 15 दिन की मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की है। जिसमें उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए समय की मांगी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 28 जुलाई लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed