फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Actor Aamir khan promise to his teacher not to do smoke in furture

अभिनेता आमिर खान ने गुरु से किया वादा - नहीं करूंगा स्मोकिंग

Mon, 11 Dec 2017 02:31 AM IST
चंदौसी/अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Actor Aamir khan promise to his teacher not to do smoke in furture
Aamir khan
फिल्म दंगल के लिए अभिनेता आमिर खान को कुश्ती सिखाने वाले अजुर्न पुरस्कार विजेता कृपाशंकर ने बताया कि आमिर ने गुरुदक्षिणा में उन्हें जीवन भर सिगरेट और एल्कोहल का सेवन न करने का वचन दिया है। 
विज्ञापन


अर्जुन पुरस्कार विजेता और फिल्म दंगल के लिए अभिनेता आमिर खान के कोच रहे कृपा शंकर का कहना है कि भारत के गांवों की मिट्टी से ही अंतर्राष्ट्रीय पहलवान निकलेंगे। वह अभिनेता आमिर खान से काफी प्रभावित है, उनका कहना है कि वह गुरु के प्रति समर्पित व्यक्ति है, वह रोजाना चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया करते थे। गुरुदक्षिणा में उन्होंने सिगरेट व अल्कोहल को हाथ नहीं लगाने का वचन दिया था, जिसे निभाया भी।
विज्ञापन


यूपी के संभल के मऊभूड़ गांव में फिरोज खान के संयोजन में आयोजित जौहर महोत्सव के दंगल में पहलवानों का उत्साह बढ़ाने आए कृपा शंकर ने कहा कि वह देश के लिए कुश्ती की टीम तैयार करने में जुटे थे, तभी मार्च-2015 में उन्हें एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि मैं आमिर प्रोडक्शन से बोल रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजाक समझकर फोन काट दिया। तीन दिन बाद फिर फोन आया, जिसमें कहा गया कि फिल्म अभिनेता आमिर खान को रेसलिंग सीखनी हैं, तो चार पांच मुलाकातों के बाद आमिर खान को रेसलिंग सिखाने का कार्य शुरू किया। 
 

पहले ही दिन आमिर ने किया चरण स्पर्श

Actor Aamir khan promise to his teacher not to do smoke in furture
अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान कृपाशंकर - फोटो : अमर उजाला
कोच कृपाशंकर कहते हैं कि पहले ही दिन जब उन्होंने चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया तो बड़ा अचंभित हुआ। उन्हें चरण स्पर्श करने को मना भी किया लेकिन वह नहीं माने। प्रेक्टिस में पहले व बाद में दोनों बार चरण स्पर्श करते थे। 

आखिरी दिन, उन्होंने कहा कि गुरु जी, गुरुदक्षिणा में क्या लोगे ? सवाल सीधा था, लेकिन फिर भी सकपका गया, लेकिन आमिर से कहाकि सिगरेट व अल्कोहल को हाथ नहीं लगाने का वचन दे दो, उन्हें बिना कोई देर लगाए हां कह दी। इसके बाद कभी सेट पर उन्हें किसी ने सिगरेट पीते नहीं देखा।

कोच कृपाशंकर ने बताया कि रविवार को दिल्ली में उनकी अभिनेता सलमान खान के साथ मीटिंग है, सलमान दिल्ली में एक शो में आए हैं। जिसमें विश्व विजेता गामा पहलवान पर एक धारावाहिक बनाए जाने पर बातचीत होनी है। 

उन्होंने कहाकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब रेसलिंग पर पुरुषों का वर्चस्व खत्म हो रहा है, लड़कियां कुश्ती में बेहतर कर रही हैं, समाज की इस सोच के बदलाव में फिल्म दंगल की अहम भूमिका है, क्योंकि महावीर फोगाट ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी बेटियों को रेसलिंग में ले जाकर विजय दिलाई थी। यह भी सही है कि यह प्रतिभाएं गांवों की मिट्टी से निकलेगी, इसलिए मैं भी गांवों के दंगलों में सहभागिता करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed