फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Action will be taken against unfair treatment of farmers at purchase centers: Divisional Commissioner

क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ अनुचित व्यवहार पर होगी कार्रवाई : मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against unfair treatment of farmers at purchase centers: Divisional Commissioner
मुरादाबा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विपणन विभाग को व्यवसायियों की तरह किसानों से खरीदारी करनी होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त पंचायत भवन में गेहूं खरीद की मंडलीय कार्यशाला को शुक्रवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव में बिचौलिये किसानों के साथ वायदा कारोबार करते हैं। इस मामले में जिला प्रशासन को माॅनीटरिंग करनी होगी। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गेहूं की पैदावार हुई है। इस कारण खरीदारी भी अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन

गेहूं के अवैध संचरण को रोकने के लिए सख्त रूख अपनाना होगा। किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान किया जाएगा। गेहूं का समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये अधिक है। मंडल में 400 से अधिक केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद होगी। खरीद की अवधि 17 मार्च से शुरू है जो 15 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पीने के पानी, छाया और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी। इस मामले में सत्यापन कार्य में तेजी लानी होगी। क्रय केंद्र सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक सार्वजनिक अवकाशों सहित सभी दिनों में खुले रहेंगे। मोबाइल क्रय केंद्रों की सुविधा दूरस्थ क्षेत्रों में भी रहेगी। अवैध भंडारण और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को उनके गेहूं का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। खरीदे गए गेहूं का परिवहन केवल जीपीएस युक्त वाहनों से किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
संभागीय खाद्य नियंत्रक शैलेष कुमार ने कहा कि इस बार गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और किसी भी प्रकार की दलाली या भ्रष्टाचार की गुंजाइश न रहे।

--------


शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी
किसानों की शिकायतों के निवारण के लिए टोल-फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है। पूर्व पंजीकरण के आधार पर बंटाईदार किसान भी गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। कार्यशाला में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, जिला विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा, उप निदेशक मंडी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed