{"_id":"67197e4b3c786d7ade008864","slug":"action-will-be-taken-against-the-contractor-for-negligence-in-the-works-of-drinking-water-scheme-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-507276-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पेयजल योजना के कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पेयजल योजना के कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 300 गांवों में पाइपलाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य ठेकेदार की लापरवाही के चलते पूरा नहीं हो सका। समीक्षा के बाद सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। शासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ सुमित यादव ने विकास भवन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि तीन माह में मेसर्स एनकेजी ने कोई कार्य नहीं किया। इस कंपनी के ठेकेदार को 300 गांवों में पेयजल लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक के कार्य भी अधूरे रह गए। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
वहीं मेसर्स एलसी इंफ्रा के परियोजना प्रबंधक ने पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराने की बात कही। सीडीओ ने ठेकेदार के कार्यों का सत्यापन बीडीओ और अधिशासी अभियंता को करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जिन योजनाओं में उच्च जलाशय के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं, उनको मेनलाइन से तत्काल इंटरकनेक्ट कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराएं।
विज्ञापन
एलसी इंफ्रा के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि विकास खंड-कुंदरकी के ग्राम-मोहम्मदपुर बस्तौर में उच्च जलाशय के ऊपर से विद्युत हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन को शिफ्ट कराने के लिए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल (ग्रामीण) को निर्देश दिए गए। कुंदरकी के ग्राम सोनकपुर में पेयजल योजना पर स्थापित खराब ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए।