फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Action taken against 40 people in a dispute between people of two communities

Moradabad News: दो संप्रदाय के लोगों के बीच हुए विवाद में 40 के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 04 Apr 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 40 people in a dispute between people of two communities
बिलारी (मुरादाबाद)। बहादरपुर गांव में बीते दिनों मस्जिद के पास पहुंचे कुत्ते को पीटने के बाद दो संप्रदाय में विवाद हो जाने के बाद एक पक्ष के चार लोग जेल चले गए हैं। हालांकि वर्तमान गांव में पूर्ण शांति है।
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग करने की आशंका में दोनों वर्गों के 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। मुस्लिम पक्ष में पांच महिलाओं को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

बहादरपुर गांव में मस्जिद के पास बीती 24 मार्च की शाम सात बजे गांव के एक परिवार का पालतू कुत्ता पहुंचने के बाद उस कुत्ते को पीटकर भगा दिया गया था। हालांकि शाम को यह विवाद शांत हो गया था लेकिन देर रात साढ़े नौ बजे दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चल रहे थे। इस घटना में बहादरपुर निवासी विनोद कश्यप और उसका भतीजा विकास घायल होने के अलावा आरोपी पक्ष के भी चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद की तहरीर पर 16 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ थाना बिलारी में घटना का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों असलम, ईशान, शरीफ और रफीक को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस बहादरपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गंभीर है। पुलिस ने ऐसे 40 लोग चिन्हित किए हैं जो भविष्य में गांव में शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं।
थाना बिलारी के दरोगा राहुल कुमार की ओर से एसडीएम न्यायालय बिलारी में अल्पसंख्यक वर्ग के नदीम आदि 19 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में कमर जहां,साबरी, छोटी बेगम, सलीमन और शकीला के नाम भी शामिल हैं।

दरोगा की ओर से बहुसंख्यक वर्ग के पप्पू सिंह आदि 22 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस ने इन सभी 40 लोगों से शांतिभंग करने की आशंका जताई है। एसडीएम न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने पुलिस रिपोर्ट स्वीकार कर सभी वांछित आरोपियों को तीन तीन लाख रुपये की धनराशि के मुचलके और जमानत से पाबंद होने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed