फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Action by Municipal Corporation Moradabad, Titus School premises taken over, presence of police... protest

UP: मुरादाबाद में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टाइटस स्कूल परिसर कब्जे में लिया, पुलिस की मौजूदगी... भारी विरोध

Sun, 14 Jul 2024 08:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 08:25 PM IST
सार

मुरादाबाद नगर निगम ने पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद सिविल लाइंस स्थित टाइटस स्कूल और परिसर को कब्जे में ले लिया है। मौके पर निगम का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया। पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ा। 

विज्ञापन
Action by Municipal Corporation Moradabad, Titus School premises taken over, presence of police... protest
मुरादाबाद नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित मिशनरी के टाइटस हाईस्कूल व आवासीय परिसर को प्रशासन व पुलिस के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही परिसर में रहने वाले लोगों को दो माह के भीतर परिसर खाली करने का नोटिस दिया है।

विज्ञापन


इस दौरान परिसर में रहने वाले लोगों ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने बल ने उन्हें खदेड़ दिया। नगर निगम की टीम ने वहां गेट पर लगे बोर्ड पर पहले स्कूल के नाम पर टेप चिपकाया बाद में विरोध कर रहे लोगों के कैंपस के अंदर जाते ही बोर्ड उखाड़कर लेगए।
विज्ञापन


नगर निगम ने पूरे परिसर में पांच स्थानों पर अपने कब्जे का बोर्ड भी लगा दिया है। प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई से लोगों में रोष है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी के पीछे टाइटस स्कूल और उसके पास स्कूल से जुड़े ईशाई मिशनरी के लोगों का आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 12 बजे तहसीलदार सदर की अगुवाई में नगर निगम की टीम और सिविल लाइंस थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंची। 1940 में लीज पर मिली इस भूमि का अनुबंध डीएम द्वारा निरस्त कर देने की बात कहते हुए स्कूल पर नोटिस चस्पा कर दिया और परिसर में बोर्ड लगा दिया।

परिसर में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन टीम नहीं मानी। कुछ देर बाद वहां नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कुछ देर रुकने के बाद वापस चले गए।

सूचना पर पीलीकोठी स्थित चर्च पर प्रार्थना कर रहे आवास परिसर में रहने वाले कई पुरुष व महिलाएं मौके पर पहुंच गए। सभी ने निगम व पुलिस की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। नाजायज परेशान करने का भी आरोप प्रशासन पर लगाया।


नगर निगम व पुलिस प्रशासन से उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। कई जगह डीएम के आदेश का हवाला देते हुए बोर्ड लगाया व नोटिस चस्पा कर दो महीने में परिसर खाली करने की चेतावनी देकर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed