फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Across the Ramganga red mark, many villages surrounded by flood water

Moradabad News: रामगंगा लाल निशान के पार, कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Across the Ramganga red mark, many villages surrounded by flood water
मुरादाबाद। कालागढ़ बैराज से दो दिन पहले छोड़ा गया पांच लाख क्यूसेक पानी शुक्रवार मुरादाबाद पहुंच गया। इसके चलते रामगंगा खतरा निशान 190.60 से छह सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। इसके कारण नदी किनारे स्थित शहर की जामा मस्जिद के पार्क तक में उफनाई नदी का पानी पहुंच गया। साथ ही कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। शहर से सटे कई संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित रहा। नदी किनारे स्थित गांव में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बढ़ा चल रहा रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार खतरा निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे एक दर्जन गांवों के किसानों की फसलों में बाढ़ का पानी भर गया। शहर की जामा मस्जिद के नदी किनारे स्थित पार्क में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया। इसके अलावा शहर से सटे ग्राम ताजपुर, नगला रसूलपुर, सहलपुर की आबादी की सड़कों पर दो से तीन फिट पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। कटघर थाना क्षेत्र के धोबी वाली मिलक से मुरादाबाद की सड़क पर दो से चार फिट तेज धार में पानी बहने के कारण संबंधित मार्ग पर यातायात बाधित रहा। कुछ लोग जान जोखिम में डाल सड़क पार कर आते-जाते रहे। इसके चलते कुछ लोग बाइक समेत गिर कर चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन

000
11 गांव का संपर्क मार्ग कटा, यातायात बाधित
रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव लोधीपुर बासु, मिलक भीकनपुर, गतौरा, गोविंदपुर कलां, रसूलपुर नगरी, लालाटीकर, दौलतपुर, अजमतपुर, रौंडा-झौंडा, सुल्तानपुर, मोहम्मदपुर में संपर्क मार्ग कट गया है। जिसके कारण संबंधित मार्गों पर आवागमन बंद हो गया है। इन सभी गांवों के हजारों किसानों की फसलें भी बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। इससे फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। गांव लोधीपुर बासु निवासी राजपाल और विशनपाल के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शुक्रवार रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर होने के कारण नदी किनारे स्थित कुछ गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बहने और कई गांवों के किसानों की फसलें पानी में डूब गईं हैं। बाढ़ कंट्रोलरूम, बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों और दैवीआपदा विशेषज्ञ टीम को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में कोई जनहानि, पशु हानि की कोई सूचना नहीं है। राजस्व विभाग और बाढ़ खंड को अलर्ट कर दिया गया है। नदी का जलस्तर रात से घटना शुरू हो जाएगा।
- युगराज सिंह, अपर जिलाधिकारी एवं दैवी आपदा प्रभारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed