फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Acid thrown on five girls

Moradabad News: हैंडपंप से पानी भरने गईं पांच बच्चियों पर फेंका तेजाब, झुलसीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on five girls
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा नगर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे मोहल्ले में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गईं पांच बच्चियों पर तेजाब फेंक दिया गया। जिसमें पांचों लड़कियां झुलस गईं। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन आए तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया कि पड़ोसी टॉयलेट की सफाई कर रहा था। इसी दौरान तेजाब के छींटें बच्चियों पर पहुंची थीं। परिजन आरोपी पर कार्रवाई कराने पर अड़े हैं।
ठाकुरद्वारा नगर मोहल्ला बहेड़ा वाला में सलीम का दो मंजिला मकान है। इसके मकान के बराबर में सरकारी हैंडपंप लगा है। मोहल्ले की बच्चियां शुक्रवार शाम करीब सात बजे हैंडपंप से पानी भरने गई थीं। इसी दौरान सलीम के मकान की छत से किसी ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब से सोनू की बेटी इनावी (2) इनाबिया (4), फजल की माहीनूर (10), जाबिर की बेटी शमशीर जहां (10) और मोहम्मद नूर की बेटी बुशरा (10) झुलस गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच बच्चियों के परिजन भी आ गए। इसके बाद वह बच्चियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्चियों मेडिकल और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

इनावी और इनाविया के पिता सोनू ने आरोप लगाया कि हैंड पंप के पास मकान के स्वामी पर जानबूझकर बच्चों का तेजाब डालने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि निकाय चुनाव की रंजिश में बच्चियों पर तेजाब डाला गया है जबकि आरोपी पक्ष का कहना है कि मकान के ऊपर स्थित टाॅयलेट की सफाई की गई थी। तेजाब के छींटे बच्चे पर चले गए थे। बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टर कुणाल चौहान का कहना है कि बच्चे ज्यादा नहीं झुलसे है। 5 से 10 प्रतिशत झुलसने की संभावना है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान के ऊपर बनी टॉयलेट में तेजाब डालते समय कुछ छींटें बच्चों के ऊपर गिर गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed