{"_id":"5ace6b0e4f1c1b553e8b4a9b","slug":"acid-attack-threat-to-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को ऑटो से खींच कर दी तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को ऑटो से खींच कर दी तेजाब डालने की धमकी
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
तेजाब डालने की धमकी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़ित ने आरोपी पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 28 फरवरी को कटघर थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है। अब आरोपी शादी नहीं कर रहा है।
इस मामले में कटघर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन बाद में युवती ने अदालत में आरोपी के पक्ष में ही बयान दिए। जेल से बाहर आने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने बताया कि बुधवार दोपहर वह कचहरी आई थी। वह यहां से ऑटो में बैठकर घर जा रही थी।
कचहरी के सामने आरोपी पहुंच गया और उसने उसे ऑटो से खींच लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। शुरुआत जांच में युवती पर तेजाब डालने की धमकी देने के आरोप झूठे पाए गए हैं।