फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Acharya Pramod Krishnam targeted opposition alliance,Said, Congress party is sinking ship

प्रमोद कृष्णम बोले: विपक्षी गठबंधन चोरों की जमात, मुझे लगता है इसमें भले लोग नहीं रहेंगे; कांग्रेस डूबता जहाज

Sun, 10 Mar 2024 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Mar 2024 08:52 PM IST
सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। इस पर कोई रहना नहीं चाहेगा। पार्टी में बड़े नेताओं का अपमान हो रहा है। कांग्रेस की बर्बादी का कारण राहुल गांधी हैं।

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam targeted opposition alliance,Said, Congress party is sinking ship
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि कांग्रेस बड़े नेताओं की पार्टी होती थी लेकिन अब राहुल गांधी के नौकरों की पार्टी होकर रह गई है। वही इस पार्टी को चला रहे हैं और बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को ऐंचोड़ा कंबोह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उस पर कोई नहीं रुकना चाहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी का कारण राहुल गांधी हैं। जब तक वह रहेंगे पार्टी का भला नहीं हो सकता। विपक्षी गठबंधन को चोरों की जमात बोलते हुए आचार्य ने कहा कि इसमें कोई भी अच्छा व्यक्ति रहना पसंद नहीं करेगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व सीएम कृष्णम से मिले

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा प्रवास के दौरान रविवार को ऐंचोड़ा कंबोह गांव पहुंचकर कल्किधाम मंदिर के गर्भगृह के दर्शन किए। वह कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मिले। पूर्व सीएम ने कहा कहा जब रामराज पूर्ण यौवन पर होता है, तो सारा क्षेत्र राममय हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय सभी पार्टियों का अस्तित्व खत्म हो जाता है और भगवान राम का उदय नए सांस्कृतिक विरासत के रूप में खड़ा हो जाता है। कांग्रेस छोड़कर सभी को आना है। कहा इस देश में नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा व्यक्तित्व सामने आया है, जिसने नए और स्वर्णिम भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है।

निश्चित रूप से वर्ष 2024 पूरी दुनिया में ऐतिहासिक रहेगा, क्योंकि इस वर्ष अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और संभल में कल्कि नारायण मंदिर का शिलान्यास जैसे कार्य हुए हैं। इसलिए नए भारत का उद्भव हो रहा है और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री के दस वर्ष को लेकर अखिलेश सवाल उठाते हैं। जबकि मैंने जितनी भी लोकसभा क्षेत्र में प्रवास किया है, वे सभी राममय हैं। विरोधी लोग सीबीआई और ईडी पर जो सवाल उठा रहे हैं तो ये उनकी छटपटाहट है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed