{"_id":"661db9fda3ed693d3b01e9f4","slug":"accused-who-threatened-bjp-leaders-parents-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-382657-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाजपा नेता के मां-बाप को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाजपा नेता के मां-बाप को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी के मां-बाप को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर जेल में बंद अनुज चौधरी हत्याकांड के आरोपियों के कहने पर धमकी देने पहुंचा था। मझोला के नया मुरादाबाद स्थित सोसाइटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, बेटा समेत कई आरोपी जेल में बंद हैं।
मझोला थाना के पार्श्वनाथ सोसाइटी निवासी नीरज खत्री ने 17 मार्च को मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 10 अगस्त 2023 को मेरे साले अनुज चौधरी की हत्या कर दी थी। इस मामले में मैं और मेरे सास ससुर पैरवी कर रहे हैं। 28 फरवरी को उनके सास व ससुर हर्बल पार्क में घूमने गए थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गाली गलौज करते की और केस की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। तमंचे से फायर करने के बाद हमलावर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने सुमित कुमार निवासी ग्राम भवालपुर, थाना एचोड़ा कम्बोह जिला संभल को गिरफ्तार किया है। सुमित ने पुलिस काे बताया कि मेरे साथी सुशील ने बाइक से रेकी की थी।
इसके बाद हमने बाइक से जाकर अनुज चौधरी के माता पिता को हर्बल पार्क के पास धमकाया था। आरोपी ने बताया कि उसका साथी सुशील अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के छज्जूपुरा माफी निवासी है। आरोपी सुमित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके साथी अमित, नीरज पाल, मोहित चौधरी, कमलवीर, पुष्पेंद्र अनुज चौधरी हत्याकांड में जेल में बंद हैं। वह जेल में उनसे मिलने गया था। उन्होंने ही कहा था कि अनुज के मां-बाप और बहनोई केस में पैरवी कर रहे हैं। उन्हें धमका देना ताकि वह पैरवी बंद कर दें। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।