फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused who shot friend on Holi arrested in Moradabad

सह न सका सुखदेव: दोस्त ने शराब पीने से इनकार करने पर उसकी मां-बहन को लेकर कहीं ऐसी बात, खोया आपा और ले ली जान

Fri, 10 Mar 2023 06:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

आरोपी सुखदेव सिंह सुंदर की पीठ में गोली मारकर मौके से भाग गया था। परिजन सुंदर को अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Accused who shot friend on Holi arrested in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के चतरपुर नायक में बुधवार को होली पर गोली मारकर दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी सुखदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ हत्यारोपी ने दावा है कि दोस्त सुंदर उसे जबरन शराब पिला रहा था। मेरे इनकार करने पर उसने मां और बहन के लिए अपशब्द कहे। इसी से नाराज होकर मैंने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि भगतपुर के चतरपुर नायक गांव निवासी सुंदर सिंह (32) होली पर दोपहर करीब दो बजे अपने घेर में बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान गांव निवासी उसका दोस्त सुखदेव सिंह पहुंच गया था। दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी सुखदेव सिंह सुंदर की पीठ में गोली मारकर मौके से भाग गया था। परिजन सुंदर को अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में सुंदर के भाई ने गांव में पंक्चर जोड़ने की दुकान चलाने वाले सुखदेव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सुखदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ढाई साल पहले बेटे की मौत होने के बाद उसने शराब का सेवन बंद कर दिया था। इसके बाद से वह धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने लगा था। बुधवार दोपहर वह शंकर को होली की बधाई देने गया था, तब शंकर शराब पी रहा था। उसने होली का वास्ता देकर शराब पिलाने का प्रयास किया। सुखदेव ने शराब पीने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन

तब शंकर ने मां बहन को अपशब्द कहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। तब सुखदेव अपने घर चला और तमंचा लेकर दोबारा शंकर के घर पहुंच गया। उस वक्त शंकर सिंह चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान सुखदेव सिंह ने शंकर की पीठ में गोली मार दी और मौके से भाग गया था। सीओ ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed