फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of trying to kill a married woman by poisoning her

Moradabad News: विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप

Sat, 16 May 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 16 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to kill a married woman by poisoning her
कांठ। विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसे जहर देकर मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने छजलैट थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले छजलैट के गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि उसके दामाद के अपने छोटे भाई की पत्नी से संबंध के चलते उसकी बेटी ने एक दिन दोनों को देख लिया तो उसने अपनी सास से इसकी शिकायत की। इसके बाद उसके दामाद व ससुरालियों और छोटे भाई की पत्नी के मायके वालों ने मारपीट कर उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत कांठ थाने में करने के बाद गलती मानते हुए दामाद और उसके घर वाले उसकी बेटी को अपने घर ले गए। आरोपी है कि इसके बाद सुधार की बजाए हालात और खराब हो गए। आरोपियों ने एक लाख नकदी की मांग उसकी बेटी को मारपीट कर फिर घर से निकाल दिया। उसने फिर पुलिस की शरण ली तो यह उसकी बेटी को पुनः लिवाकर ले गए। लेकिन एक दिन ठीक-ठाक रखने के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की ओर से जहर दे दिया। पता लगने पर जब वह पहुंचा तो आरोपी उसकी बेटी को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। अभी भी उसकी बेटी का इलाज चल रहा है। छजलैट पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अरमान, तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed