फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused of rape of teenager arrested

नेपाल की किशोरी से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
accused of rape of teenager arrested
मुरादाबाद। नेपाल की किशोरी को नशा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस को पांच दिन पहले नेपाल की चौदह वर्षीय एक किशोरी मिली थी। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन के जरिये बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था, जहां उसके बयान दर्ज कराए गए थे। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले उसके मां बाप उसे रामपुर लेकर आए थे। यहां उसे इरफान नाम के व्यक्ति के घर छोड़ दिया था। किशोरी यहां 21 दिन तक रही थी। इसके बाद इरफान ने उसे दिल्ली में चाय की दुकान चलाने वाले असलम के साथ भेज दिया था। इसके लिए असलम ने इरफान को तीस हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि असलम में ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के मुताबिक मुरादाबाद में उसे नाजिम नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने भी ऑटो में किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि नाजिम ने किशोरी को पानी में गोलियां मिलाकर पिला दीं थीं जिससे वह बेहोश हो गई। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कौशल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इस मामले में चक्कर की मिलक निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed