फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of ousting a woman from her house, FIR lodged against five

Moradabad News: महिला को घर से निकालने का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of ousting a woman from her house, FIR lodged against five
कांठ। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने के आरोप में पीड़िता की शिकायत व एसएसपी के आदेश पर कांठ पुलिस पति सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


छजलैट के गांव की रहने वाली विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि 14 साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के सलावा निवासी मुकर्रम अली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कम दहेज लाने को कह कर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। लेकिन वह गृहस्थी चलाने के लिए सब कुछ सहन करती रही। महिला ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि जब पति से परेशान होकर उसने ननद खैरूल, माहरूल, ननदोई शकील और हाकम से शिकायत की तो इन सभी ने मिलकर पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उसे पीटा। मांग पूरी न होने पर चार महीने पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, तभी से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी कर लेने का संदेह भी जताया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed