फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of molesting girls returning from college arrested

कालेज से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting girls returning from college arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में कालेज से लौटते समय छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुुरुवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अगवानपुर स्थित इंटर कालेज की प्रधानाचार्य की ओर से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक जनवरी को छात्राएं कालेज में नया साल मनाकर अपने घर लौट रही थीं। आरोप लगाया था कि रास्ते में युवक मिल गए और उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकियां दीं थीं। अगले दिन दो जनवरी को भी आरोपियों ने रास्ते में छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर कालेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ भी मारपीट की गई थी। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी समरपाल का नाम सामने आया है। आरोपी समर पाल शेरूआ धर्मपुर थाना सिविल लाइंस निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed