फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of molesting a girl in Kundarki, report filed

Moradabad News: कुंदरकी में युवती से छेड़खानी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a girl in Kundarki, report filed
कुंदरकी। एक युवती के साथ सरेबाजार छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर फोटो एडिट करके वायरल करने और तेजाब चेहरे पर डालने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कुंदरकी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसने घर में टाइल्स पत्थर का काम क्षेत्र के ही गांव निवासी मिस्त्री से कराया था, इसी बीच मिस्त्री ने उसके बेटे के फोन से अपने मोबाइल में उसके परिवार की महिलाओं की फोटो किसी तरह से अपने व्हाट्सएप पर ले लिए, उन फोटो को वायरल करके समाज में बदनाम करने की धमकी देता है। साथ ही उसके बेटे पर आरोपी ने दबाव बनाया कि तू अपनी बहन से फोन पर बात करा दे, वरना फोटो एडिट करके वायरल कर दूंगा। उसकी बेटी को पिछले दो महीने से परेशान कर रहा है और रास्ते में आते जाते पीछा करता है।
विज्ञापन

बीती 28 अप्रैल को उसकी बेटी जब बाजार से सामान की खरीदारी करने के लिए गई तो आरोपी आ गया, उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट की और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी उससे भी व्हाटसएप पर गलत मैसेज भी भेज रहा। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि आरोपी नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed