{"_id":"671ec762dc4c5cd8050d0c14","slug":"accused-of-kidnapping-minor-sisters-arrested-in-police-encounter-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-510154-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां को बताई आपबीती को हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: किशोरी को अगवा कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां को बताई आपबीती को हुआ खुलासा
Mon, 28 Oct 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:36 AM IST
सार
पुलिस ने किशारी के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चाैथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांठ थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी को अगवाकर उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को डराकर एक कमरे में कैद करके रखा था। पीड़िता की मां की शिकायत पर कांठ पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। कांठ के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। परिजनों के अनुसार उसके पिता मुरादाबाद शहर स्थित एक निजी कंपनी में गार्ड हैं। आरोप है कि 26 अक्तूबर शनिवार की रात करीब 12:30 बजे प्रिंस का फोन किशोरी की मां के मोबाइल पर आया।
विज्ञापन
फोन पर प्रिंस ने किशोरी से मिलने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ देर के बाद मोहल्ला पट्टीवाला निवासी मुकुल और गांव महमूदपुर का हर्ष बाइक से किशोरी के घर पहुंचे। दोनों किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गए। किशोरी को दोनों युवक विवेक निवासी चौकबाजार के घर ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
वहां पहले से ही प्रिंस और विवेक मौजूद थे। इसके बाद मुकुल और हर्ष वहां से चले गए। आरोप है कि प्रिंस और विवेक ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो विवेक की बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद प्रिंस और विवेक किशोरी को धमकाकर कमरे में ही छिपा दिया।
कुछ देर बाद किशोरी से वहां से किसी प्रकार निकलकर अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। आरोप है कि पहले भी प्रिंस, हर्ष और मुकुल किशोरी के साथ दुष्कर्म कर चुके है। इस मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने इस मामले में प्रिंस, मुकुल, हर्ष और विवेक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
किशोरी को अगवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने मौका मुआयना किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है।