फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of grabbing Rs 11 lakh in the name of getting a job

Moradabad News: पीएसी में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing Rs 11 lakh in the name of getting a job
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस महानिरीक्षक को एक पत्र प्रेषित कर पीएसी के एक सिपाही पर नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शेरपुर पुलिस चौकी आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर निवासी सुशील कुमार ने आईजी को प्रेषित पत्र में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के गांव पपसरी खादर निवासी एक युवक जो कि पीएसी में सिपाही है, ने उसके मौसेरे भाई पंकज की पीएसी में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये लिए थे। सुशील का कहना है कि 10 लाख रुपये की धनराशि आरोपी सिपाही के खाते में ट्रांसफर की गई है। दो साल तक नौकरी नहीं लगवाने पर आरोपी सिपाही से रुपये वापस करने के लिए कहा तो वह परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। सुशील का आरोप बीती 18 फरवरी को वह अपने रुपये लेने के लिए सिपाही के घर गया तो भाई व पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आईजी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शेरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज इसकी जांच कर रहे हैं। प्रार्थी से साक्ष्य मांगे गए हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed