{"_id":"6a1756e29d29a398a70b6e75","slug":"accused-of-firing-on-a-car-in-a-land-dispute-occupants-narrowly-escaped-investigation-launched-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113880-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भूमि विवाद में कार पर फायरिंग करने का आरोप, बाल-बाल बचे सवार, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भूमि विवाद में कार पर फायरिंग करने का आरोप, बाल-बाल बचे सवार, जांच शुरू
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के शेरपुर एतमादपुर से आगे गांगन नदी के पुल के पास कार सवारों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमले में कार सवार बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार गांव मनकुआ में दो पक्षों में जमीन विवाद में रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम एक पक्ष के लोग मुरादाबाद से लौट रहे थे।
कार सवार लोगों ने आरोप लगाया कि जब वह छजलैट के शेरपुर एतमादपुर से आगे गांगन नदी के पुल के पास पहुंचे थे कि जान से मारने की नीयत से उनके विपक्षियों ने फायरिंग कर दी, जिससे कार अनियंत्रित हो कर रोड किनारे खड़े खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने कार में सवार चार लोगों में शामिल चार साल के बच्चे को सीएचसी कांठ भेजा।
चिकित्सकों ने उसे एक्सरे के लिए मुरादाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश होने की बात सामने आई है। कार सवार महिला ने तहरीर दी है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसपर अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद