{"_id":"6992266e11b1a0ef980858a4","slug":"accused-of-duping-a-villager-of-rs-23-lakh-by-showing-him-a-fake-plot-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113724-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फर्जी प्लॉट दिखाकर ग्रामीण से 23 लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फर्जी प्लॉट दिखाकर ग्रामीण से 23 लाख ठगने का आरोप
Mon, 16 Feb 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक ग्रामीण को फर्जी प्लॉट दिखाकर उससे 23 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव मीरपुर मोहन चक निवासी बाबू का कहना है कि उसके पास थाना कांठ के शाहपुर निवासी और क्षेत्र के तीन लोग आए। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के फाजलपुर में 500 गज का प्लॉट है। उन्होंने उससे प्लॉट का सौदा कर लिया। उससे नगद और अपने खाते में ऑनलाइन 23 लाख रुपए ले लिए। 18 नवंबर 2024 को प्लॉट का एग्रीमेंट भी कर दिया लेकिन उस प्लॉट का बैनामा नहीं कराया। बाद में पता चला कि दिखाया गया प्लॉट किसी और के नाम है उसे फर्जी प्लॉट दिखाकर उसे 23 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन