{"_id":"60d100cd8ebc3e32ba1735a5","slug":"accused-of-cheating-of-ten-lakhs-arrested-city-news-mbd393059697","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। जमीन बेचने का झांसा देकर महिला से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
कटघर थानाक्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी निवासी खुसरो शरबत उर्फ बबली ने सवा साल पहले धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। इसमें महिला ने आरोप लगाया था कि करूला निवासी सैयद राशिद, बरेली के सईद मंजूर उर्फ अशीर, नई दिल्ली के शैलेश दीक्षित और बरेली के मोहम्मद आसिफ व जौहर ने वाराणसी के जनसा थाना क्षेत्र के भाऊपुर निवासी संजय कुमार पटेल से मिलाया था।
तब संजय ने बताया था कि मुरादाबाद में मझोला क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में उसकी जमीन है। कारोबार में घाटा होने की वजह से वह अपनी जमीन बेचना चाहता है। इसके बाद महिला ने आरोपी को पचास हजार नकदी और नौ लाख 50 हजार रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा दिए थे। बार-बार टोकने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराया। इसी बीच पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनवा रहे हैं। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संजय कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।